“आदतन अपराधी पर पुलिस का बड़ा एक्शन ! गाड़ाडीह में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी का निकला जुलूस,आबकारी एक्ट में केस दर्ज-55 पौवा जब्त

गाड़ाडीह। पाटन ब्लॉक के ग्राम गाड़ाडीह में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की मिल रही शिकायतों पर उतई पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे आरोपी मुकेश नवरंगे उर्फ नजरू को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है और बार-बार कार्रवाई के बावजूद चोरी-छुपे दुकान की आड़ में अवैध शराब सप्लाई कर रहा था। मौके से 55 पौवा शराब जब्त की गई है।

कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी का गांव में सार्वजनिक जुलूस भी निकाला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस कार्रवाई के बाद अन्य शराब कोच्चियों राम चरण उर्फ राजू और बिशात नंददास में दहशत का माहौल है, जो फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 217 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *