छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, दुर्ग के नए SP बने विजय अग्रवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने प्रशासनिक बदलाव की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए रविवार को एक और बड़ा फैसला लिया। इस बार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 20 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि दुर्ग जैसे महत्वपूर्ण जिले की कमान अब तेजतर्रार अधिकारी विजय अग्रवाल को सौंपी गई है।

विजय अग्रवाल को दुर्ग का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावशाली बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा राजेश अग्रवाल को सरगुजा, भावना गुप्ता को बलोदाबाजार-भाटापारा, सूरज सिंह को धमतरी, लक्ष्य शर्मा को खैरागढ़, आंजनेय वार्ष्णेय को सारंगढ़, योगेश पटेल को बालोद, एस. आर. भगत को गौरेला-पेंड्रा और विजय पांडे को जांजगीर का एसपी बनाया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें जिलाधिकारियों से लेकर सचिवों तक के प्रभार बदले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *