कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी, पीसीसी अध्यक्ष ने ली बैठक…

रायपुर। राज्य में कथित रूप से लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस पार्टी 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। इस आंदोलन की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और रायपुर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।

बैठक में सत्यनारायण शर्मा, मलकित सिंह गैदू, विकास उपाध्याय, पंकज शर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, शैलेश नितिन त्रिवेदी, महेन्द्र सिंह छाबड़ा, प्रमोद चौबे, आकाश शर्मा, गिरिश दुबे, ऐजाज ढेबर समेत अनेक वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार की निष्क्रियता की निंदा करते हुए जनहित में बड़ा जन आंदोलन छेड़ने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *