पाटन के घुघवा में यूरोसेम कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बहुमत से NOC रद्द करने की मांग ! ग्रामवासियो का आरोप -बिना जानकारी दिए पंचायत ने दे दी कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र

पाटन के घुघवा में यूरोसेम कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा फैसला, बहुमत से NOC रद्द करने की मांग ! ग्रामवासियो का आरोप -बिना जानकारी दिए पंचायत ने दे दी कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र

पाटन। क्षेत्र के घुघवा गांव में प्रस्तावित यूरोसेम कंपनी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामीणों को बिना जानकारी दिए कंपनी को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी किए जाने के विरोध में रविवार सुबह बाजार चौक में ग्रामवासियों की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों ने कंपनी संचालन से होने वाले संभावित प्रभाव, लाभ-हानि, सुविधाओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सरपंच, पंचगण और कंपनी संचालक की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया।

चर्चा के बाद ग्रामीणों की सहमति से मतदान कराया गया, जिसमें बैठक में मौजूद सभी लोगों ने एकमत से फैक्ट्री बंद करने और कंपनी को दी गई एनओसी रद्द करने के पक्ष में मतदान किया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव की सहमति के बिना किसी भी औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बैठक के बाद ग्राम पंचायत की सरपंच Shailendri Sahu ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कंपनी के निर्माण कार्य को तत्काल नोटिस जारी कर रोका जाएगा तथा पूर्व में जारी एनओसी को निरस्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पंचायत स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उच्च स्तर पर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में जनप्रतिनिधि Pranav Sharma, उपसरपंच Shivnarayan Sharma, किसान प्रतिनिधि Ganga Ram Sahu, समाज प्रमुख Ramesh Yadav सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *