बिलासपुर में पथराव-बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 संदिग्ध हिरासत में; 9 आरोपी भेजे गए जेल ! ड्रोन और CCTV फुटेज से उपद्रवियों की पहचान जारी, TI समेत 9 पुलिसकर्मी घायल; कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू

बिलासपुर में पथराव-बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 16 संदिग्ध हिरासत में; 9 आरोपी भेजे गए जेल ! ड्रोन और CCTV फुटेज से उपद्रवियों की पहचान जारी, TI समेत 9 पुलिसकर्मी घायल; कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू

बिलासपुर। शहर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पथराव और बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने अब तक 16 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पूछताछ और जांच के बाद 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और तलाश भी जारी है। पुलिस घटना के दौरान सामने आए CCTV फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन फुटेज की मदद से उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। फुटेज में संदिग्ध नजर आने वाले लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पथराव में TI समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव और हिंसा में बदल गया था। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। इस दौरान TI समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए। वहीं दोनों पक्षों के दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी रख रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।

ड्रोन और CCTV से उपद्रवियों पर शिकंजा

पुलिस द्वारा घटना के दौरान बनाए गए वीडियो और CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही ड्रोन से मिले फुटेज की भी जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू

घटना के बाद एहतियात के तौर पर कोतवाली थाना क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत धारा 163 लागू की गई है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि उपद्रव में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *