भिलाई । भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत संचालित स्वच्छता अभियान एवं “एक पेड़ मां के नाम” का भव्य समापन आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक विभिन्न स्थलों पर निरंतर आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आंदोलन का स्वरूप देना था।
समापन कार्यक्रम की शुरुआत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में शास्त्री जी की प्रतिमा की सफाई, गांधी-शास्त्री जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अस्पताल परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों के चरण धोकर, गमछा ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। जलेबी चौक, कैंप-2 स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर भी स्वच्छता अभियान, सफाई और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में मौके पर पहुंचे सांसद विजय बघेल ने कहा कि – “सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी-शास्त्री जयंती तक सेवा और स्वच्छता को समर्पित रहा। स्वच्छ भारत केवल सफाई नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का अभियान है। पीएम मोदी ने इसे जन आंदोलन बना दिया ।
भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा – “देश को स्वच्छ रखने वाले हमारे सफाई कर्मचारी वास्तव में अभिनंदन के पात्र हैं। उन्हें सम्मानित कर हम गौरवान्वित हैं। स्वच्छ भारत का सपना साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व अभियान संयोजिका श्रीमती स्वीटी कौशिक, स्वच्छता प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद देवांगन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, डॉ. पीयाम सिंह, अस्पताल कर्मचारीगण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, महिला कार्यकर्ता व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।