रायपुर में 110 फीट का रावण, दुर्ग-बिलासपुर में भव्य आयोजन: विजयादशमी पर प्रदेशभर में होगा धूमधाम से रावण दहन,देखिए कहाँ कैसा आयोजन…

रायपुर में 110 फीट का रावण, दुर्ग-बिलासपुर में भव्य आयोजन: विजयादशमी पर प्रदेशभर में होगा धूमधाम से रावण दहन,देखिए कहाँ कैसा आयोजन…

रायपुर । देशभर में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,सोशल मीडिया में बधाई संदेश की भरमार है छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा आयोजन रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में होगा, जहां 110 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। पुतले की सुरक्षा के लिए जवान पिछले कई दिनों से 24 घंटे बंदूक के साथ मुस्तैद हैं। रावण दहन के बाद 30 मिनट तक भव्य आतिशबाजी होगी, जिसके लिए बंगाल से विशेष टीम बुलाई गई है।

रायपुर में विशेष तैयारियां,सीएम व राज्यपाल जाएंगे

WRS मैदान रेलवे ट्रैक के पास स्थित है, इस कारण सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेलवे ट्रैक पर 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। गुरुवार दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बिलासपुर और नागपुर से आने वाली ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा जाएगा। कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। इस बार 110 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए गए हैं। आतिशबाजी को लेकर इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर सिस्टम से पटाखे छोड़े जाएंगे।

दुर्ग में 98 स्थानों पर रावण दहन
दुर्ग जिले में 98 स्थानों पर दशहरा पर्व और रावण दहन होगा। इनमें से 21 प्रमुख स्थलों को हाई-पॉइंट किया गया है। सुरक्षा के लिए 600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

रायगढ़ में सबसे बड़ा रावण 57 फीट का
रायगढ़ जिले में नटवर हाई स्कूल मैदान में 57 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। वहीं, रामलीला मैदान में 51 फीट और मिनी स्टेडियम में 45 फीट ऊंचे पुतले जलाए जाएंगे।

बिलासपुर में 101 फीट का रावण
बिलासपुर में इस बार 101 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। पुलिस ग्राउंड, रेलवे मैदान, नूतन चौक और साइंस कॉलेज मैदान सहित 10 से अधिक स्थानों पर 60 से 100 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया जाएगा। सभी जगहों पर भव्य आतिशबाजी की तैयारी है।

रायपुर का ऐतिहासिक आयोजन
रायपुर के रावण भाठा का दशहरा 200 साल पुराना है। यहां दूधाधारी मठ से निकलने वाली बालाजी की पालकी रावण वध के बाद लोगों को आशीर्वाद देती है। इस साल यहां 60 फीट ऊंचा रावण और 50-50 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण बनाए गए हैं।

प्रदेशभर में विजयादशमी की रौनक
रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और बिलासपुर के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों और गांवों में दशहरा पर्व पर छोटे-बड़े रावण दहन के कार्यक्रम होंगे। पुलिस प्रशासन ने सभी जगहों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *