जामगांव आर। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा ग्राम आसोगा में मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम में महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, उपाध्यक्ष गुमान साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गंगाराम जोशी, प्राधिकृत अध्यक्ष बेनीराम साहू, हेमंत निर्मलकर, पूर्व सरपंच अशोक रीगवानी, रमेश साहू, रमेश दाऊ, कृष्णी साहू, परमेश्वरी साहू, उमा जोशी, निर्मला साहू, रमेश टंडन, टुम्मन जोशी, घनाराम टंडन, गैन्दलाल देवांगन, चम्मन साहू, नेतराम टंडन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।