अमेलेश्वर की सियासत में नई एंट्री: कुलदीप बैसवाड़े को सांसद विजय बघेल ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया,क्षेत्र में नई सक्रियता के संकेत

भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल द्वारा कुलदीप बैसवाड़े (निवासी– ग्राम बुड़ आईलैंड, अमलेश्वर जिला दुर्ग) को नगर पालिक परिषद अमलेश्वर में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।

सांसद कार्यालय द्वारा जारी इस आधिकारिक पत्र में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही इस संबंध में मुख्य नगर पालिक अधिकारी, नगर पालिक परिषद अमलेश्वर को भी सूचना प्रेषित की गई है, ताकि नियुक्ति के अनुरूप कार्यवाही की जा सके। सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने बताया कि कि इस नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों और जनसमस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी। आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *