भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ने ली जामगांव आर मंडल की संगठनात्मक बैठक, कार्यकर्ताओं से जनसेवा में समर्पित रहने का आह्वान…

जामगांव आर । भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने अपने संगठनात्मक प्रवास अंतर्गत शनिवार को जामगांव आर मंडल में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली। टेमरी विश्राम गृह में आयोजित यह बैठक भाजपा के संगठनात्मक मजबूती, सत्ता-संगठन समन्वय और आगामी कार्यनीतियों पर केंद्रित रही। बैठक में जिला अध्यक्ष कौशिक के साथ मंच पर पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व विधायक दयाराम साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, युवा मोर्चा प्रदेश शह कोषाध्यक्ष नितेश साहू, पाटन जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, धनराज साहू, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नेतराम निषाद, तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पंचनिष्ठा पर आधारित पार्टी है, जिसकी राष्ट्रवादी विचारधारा कार्यकर्ताओं के हृदय में रची-बसी है। उन्होंने कहा कि “पंच से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी जीत ने हमारी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। अब हम सभी को जनहित के लिए सदैव तत्पर रहना होगा,उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा किया है – राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाना, ट्रिपल तलाक समाप्ति, और हाल ही में वक्फ बोर्ड पर विधेयक पारित करना, ये सब ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी उल्लेख किया, जिसमें भारतीय सेना ने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान के कई एयरबेस ध्वस्त किए।

पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और प्रत्येक कार्यकर्ता की योग्यता के अनुसार संगठन में दायित्व तय होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। पूर्व विधायक दयाराम साहू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक और मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने भी बैठक को संबोधित किया।

बैठक का संचालन मंडल कोषाध्यक्ष निर्मल जैन ने किया तथा आभार मनीष जैन ने व्यक्त किया। इस अवसर पर नरेश केला, बाबा वर्मा, राजेश बंछोर, कन्हैयालाल साहू, टेशराम साहू, प्रमोद ठाकुर, शैलेन्द्री मंडावी, गायत्री यादव, भानुप्रिया साहू, मेंघनाथ सागरवंशी, देवेंद्र चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, बेनीराम साहू, योगेश्वर साहू, प्रमोद जैन, मुरली वैष्णव, अभिषेक सेन, परमेश्वर चकरधारी, सीताराम साहू, संतोष साहू, किशोर सेन, युवराज साहू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *