जामगांव आर – राज्य सरकार द्वारा ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता और वीर जवानों के शौर्य व बलिदान को समर्पित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत नवागांव बी में भी देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व ग्राम पंचायत की सरपंच कविता साहू ने किया। तिरंगा यात्रा में पंचायत की सचिव रुखमणि साहू, गीतांजली कोशरे, कल्पना साहू, नेहा महलवार, तुशान्त टंडन, पार्वती साहू, सरस्वती नेताम, ओमिन साहू, यशोदा साहू, कामिन साहू, लेखराम साहू, भीष्म साहू (रोजगार सहायक), भेमराज साहू, उमेश साहू, सतीश साहू, त्रिभुवन अटल, नरोत्तम साहू, झामन महलवार, दिलीप नेताम, जितेंद्र खापर्डे, बिशरु साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
इस अवसर पर सरपंच कविता साहू ने कहा कि “यह यात्रा न सिर्फ़ हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक है, बल्कि हमारे जवानों के बलिदान को याद करने का भी एक सशक्त माध्यम है । गांव की गलियों से गुज़री यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति नारों से गूंज उठी। सभी नागरिकों ने एक स्वर में देश और सेना के प्रति अपने समर्पण का संकल्प लिया।