भाजपा जामगांव आर मंडल ने बेल्हारी में मनाया पं. दीनदयाल जयंती समारोह, वृक्षारोपण व उद्बोधनों से गूँजी प्रेरणा,मुख्य वक्ता डॉ दयाराम बोले-उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के उत्थान को समर्पित रहा

जामगांव आर। भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा गुरुवार को ग्राम बेल्हारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु परिसर में कदंब के पौधे भी रोपे गए। नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी का मण्डल की ओंर से कार्यकर्ताओं ने मंच पर उनका आत्मीय अभिनंदन भी किया गया ।स्थानीय परिक्षेत्रीय साहू भवन सभागार में आयोजित समारोह में सेजेस अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को सम्मान देना ही पं दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है । पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने अपने संबोधन में कहा—”पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के उत्थान को समर्पित रहा। उनका ‘अंत्योदय’ का विचार आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है,हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना होगा।

◆ पं दीनदयाल का जीवन सादगी और सेवा का मिसाल-नेतराम

प्रदेश कोषाध्यक्ष मछुवारा प्रकोष्ठ नेतराम निषाद ने कहा—”पं. दीनदयाल जी का जीवन हमें सादगी और सेवा का संदेश देता है। हमें उनकी विचारधारा को जन-जन तक ले जाने का संकल्प लेना चाहिए। भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू ने अपने उद्बोधन में कहा “युवा पीढ़ी को पं. दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।”ल जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी ने कहा—आज का यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प है। हमें समाजहित में सतत कार्य करते रहना होगा।

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सभापति रवि सिन्हा, शासकीय कॉलेज समिति अध्यक्ष नरेश केला, जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी, महामंत्री पुरणेंद्र सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, उपसरपंच मनीष चंद्राकर, जिला समग्र ग्राम विकास प्रमुख हलधर महमल्ला सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्यजन मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निर्मल जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड़ ने किया।

इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के सह संयोजक लुभम बंछोर,महेश साहू,किकिरमेटा सरपंच देवकी निषाद,कौही सरपंच लीना साहू,पेमिन साहू,रूपसिंह सिन्हा,बेनीराम साहू,योगेश्वर साहू,संजू साहू,लुभम बंछोर,योगेश्वर चंद्राकर,परमेश्वर चक्रधारी,अमित निषाद,शेषनारायण सिन्हा,अलख महतो,थानसिंह सिन्हा,संतोष लहरे,हरिश्चंद्र साहू,अभिषेक सेन,जितेन्द्र धनकर,बिसहत साहू,दीपांशु महमल्ला,नरोत्तम निषाद,भेन चंद्राकर,जेठू निषाद,विष्णु साहू,अजय साहू,आनन्द बंसोड़ सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *