जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक द्वारा दुर्ग जिले के पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की गई। इसमें पूर्व जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमणि चंद्राकर को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस नियुक्ति पर सभापति प्रणव शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “हर्षा लोकमणि चंद्राकर के अनुभव और समर्पण से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस मौके पर थानेश्वर साहू, प्रशांत शर्मा, रवि साहू, होरीलाल धीवर, विमलकिशोर, विद्यासागर, मोनू साहू, बबला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।