जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बेल्हारी में गुरुवार को भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अटल चौक पर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और कर्म से देश को नई दिशा दी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा। जिला भाजपा मंत्री शैलेन्दरी मंडावी ने कहा कि अटल जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि थे। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के नए आयाम स्थापित किए। उनका प्रेरणादायी जीवन आज भी सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों को मार्गदर्शन देता है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री निर्मल जैन,जनपद सभापति खेमलाल देशलहरे, सपरंच अमित अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड,पूर्व सरपंच जीतेश्वरी महमल्ला,नारद साहू,प्रवीण वर्मा, प्रेमीन साहू, लुभम बंछोर, यादमल गोलछा, सुरेश बंछोर, बाबूलाल साहू, अभिषेक सेन, भेन चंद्राकर,बिसहत साहू,ललित धनकर, नारद साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।