जामगांव आर । भारतीय जनता पार्टी मण्डल जामगांव आर द्वारा बेल्हारी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में बजट को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि केंद्रीय बजट देश को विकसित भारत की ओर ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि टैक्स सुधार, बुनियादी ढांचे पर निवेश और सामाजिक कल्याण योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम प्रभारी शैलेंद्री मंडावी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए किए गए प्रावधान आने वाले समय में देश की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बनाएंगे। यह बजट हर वर्ग के विकास का रोडमैप है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष रामसिंग बसोड, नेतराम निषाद, लुभम बंछोर, महेश साहू, हलधर महमल्ला, मनीष चंद्राकर, बालाराम साहू, बाबूलाल साहू, यादमल गोलछा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।