जामगांव आर। कृषक उन्नति योजना 2026-27 के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता दिए जाने के प्रावधान का भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने स्वागत किया है।
उन्होंने इसे किसानों की आर्थिक मजबूती और कृषि विकास को प्रोत्साहित करने वाला निर्णय बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के प्रति आभार जताया।
कमलेश साहू ने कहा कि खेती की लागत को देखते हुए किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलना राहतकारी है। इस पहल से किसानों को कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उनकी आर्थिक उन्नति के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। कृषक उन्नति योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।