पाटन। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल पाटन द्वारा सोमवार को कुर्मी भवन पाटन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष द्वय कमलेश साहू एवं कमलेश चंद्रकार, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक और राजेश चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 22 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम समाज को जागरूक करने और युवाओं में सेवा भावना जगाने का माध्यम हैं।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि “रक्तदान महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल दूसरों की जिंदगी बचती है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि “युवाओं को आगे बढ़कर ऐसे सेवा कार्यों में शामिल होना चाहिए। रक्तदान जैसे पावन कार्य से समाज में मानवीय संवेदनाएं मजबूत होती हैं और जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है।”
इस रक्तदान शिविर में श्री ब्लड सेंटर दुर्ग का विशेष सहयोग रहा। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री अखिलेश मिश्रा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत के पार्षद केवल देवांगन, नेहा बाबा वर्मा, जीतेन्द्र निर्मलकर, देवेंद्र ठाकुर, संगीता धुरंधर, अन्नपूर्णा पटेल, सरपंच तरीघाट चन्द्रिका साहू, बाबा वर्मा, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दामोदर चक्रधारी, सागर सोनी, धर्मेंद्र यादव, घनश्याम, विक्की बंछोर, सुरेन्द्र वर्मा, गोरेलाल श्रीवास, अरुण चंद्रकार, सुनील वर्मा, चित्रसेन कलिहारी, राजेंद्र वर्मा, सुरेश निषाद, विष्णु निषाद, अतिश, प्रकाश गोस्वामी, राकेश आदिल, हर्ष साहू, भूपेंद्र निषाद सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।