नवागांव बी में गूँज उठा योग मंत्र, युवाओं की पहल से शीतकालीन योग शिविर का शुरू…

जामगांव आर। समीपवर्ती ग्राम नवागांव बी में रविवार को शीतकालीन योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का आयोजन ग्राम के जागरूक युवाओं की टीम ने किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।ग्राम के होनहार युवा इंद्र कुमार साहू, कनक साहू, पवन साहू और तोषन साहू प्रतिदिन प्रातःकालीन समय में कर्मा भवन में योग कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग और युवा सभी नियमित रूप से योग में भाग लें ताकि निरोगी और सक्रिय जीवन जिया जा सके।

ग्राम के युवा नेता अभिषेक सेन ने बताया कि शिविर में योग प्रशिक्षक वाई.के. साहू (प्राचार्य, ग्राम औंरी) और डॉ. गुलाब साहू विशेष मार्गदर्शन दे रहे हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक लचीलापन, हृदय और श्वसन स्वास्थ्य, पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसके साथ ही तनाव व चिंता कम करने, मानसिक एकाग्रता बढ़ाने और नींद की गुणवत्ता सुधारने में भी यह सहायक है। शिविर के उद्घाटन सत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। योगाचार्य डॉ. गुलाब साहू, योगेंद्र कुमार साहू, इंद्र कुमार साहू, कनक साहू, पवन कुमार साहू, तोषण कुमार साहू, विनय कुमार, शिक्षक हेमलाल, शिक्षक जयप्रकाश साहू, उपसरपंच छगन साहू, युवा नेता अभिषेक सेन, लेखराम साहू, माधुरी साहू, वामनी, तृप्ति, लक्ष्मी, दीपिका साहू, लकेश कुमार, शिव साहू, बिशेश्वर साहू, ललित साहू और भावेश साहू सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। ग्रामीणों का मानना है कि यह योग शिविर न केवल स्वास्थ्य संवर्धन का माध्यम बनेगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सामूहिक जागरूकता को भी नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *