भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला भिलाई ने किया डॉ. साहू का आत्मीय स्वागत — सांसद विजय बघेल, विधायक रिंकेश सेन और डोमनलाल कोर्सेवाड़ा रहे उपस्थित

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला भिलाई ने किया डॉ. साहू का आत्मीय स्वागत — सांसद विजय बघेल, विधायक रिंकेश सेन और डोमनलाल कोर्सेवाड़ा रहे उपस्थित

ओबीसी मोर्चा संगठन की रीढ़ बनेगा, भाजपा को और सशक्त करेगा — डॉ. अशोक साहू

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला भिलाई द्वारा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक साहू का आत्मीय स्वागत भव्य उत्साह के साथ किया गया। बाजे-गाजे और जयघोष के बीच यह आयोजन भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, भिलाई में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। संचालन जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल साहू ने किया।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक साहू ने कहा —ओबीसी मोर्चा भाजपा संगठन की मजबूती में अग्रणी भूमिका निभाएगा। ओबीसी समाज आज देश-विदेश में गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं। शासन की योजनाओं का लाभ हर स्तर तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि ओबीसी वर्ग को अधिकाधिक प्रतिनिधित्व देकर संगठन को सशक्त बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार–प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विधायक रिंकेश सेन ने कहा —छत्तीसगढ़ की 52% जनसंख्या ओबीसी समाज से है, जो सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। डॉ. अशोक साहू जैसे नेता प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।”

सांसद विजय बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा —कांग्रेस की नीतिगत विफलताओं से जनता ऊब चुकी है। भाजपा को जनता ने इसलिए चुना क्योंकि यह सेवा और समर्पण का संगठन है। ओबीसी मोर्चा ने इस सफलता में निर्णायक भूमिका निभाई है।”

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा —छत्तीसगढ़ की राजनीति में ओबीसी समाज सबसे बड़ा वर्ग है और सरकार गठन में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।”

इस अवसर पर रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, दीपक साहू, सांवला राम डाहरे, बृजेश बिचपुरीया, विरेंद्र साहू, खिलावन साहू, राजेंद्र नायक, तुलसी साहू, निर्मला यादव सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बिजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, विनोद सिंह, विजय जायसवाल, दिलीप पटेल, स्वीटी कौशिक, केशव पटेल, विनोद गुप्ता, पवन यादव, नरेश यदु, देव कुमार साहू, लक्ष्मी कुंभकार, रूपराम साहू, विजय शुक्ला, गजानंद बंछोर, वरुण यादव, प्रशांत गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, शशी भगत, गोपाल साहू, दीपक भोंडेकर, डॉ. प्रदीप चौधरी, द्वारिका चंद्रवंशी, सचिन ताम्रकार, तुषार देवांगन समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *