जामगांव आर। राज्य सरकार की मोर आवास – मोर अधिकार योजना के अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की मूल सूची एवं आवास प्लस में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। जिला भाजपा संगठन के निर्देश पर पंचायतों में नियुक्त प्रभारीगण अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ आवश्यक सहयोग भी प्रदान कर रहे हैं।
दक्षिण पाटन क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत जामगांव आर में उपसरपंच एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष मुकेश साहू ने इस अभियान की कमान संभाल ली है। श्री साहू ने बताया कि “मोर दुआर, साय सरकार” की भावना के अनुरूप यह प्रयास ग्रामीणों को उनका हक दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, वहीं ग्रामीणजन भी इस पहल से उत्साहित नजर आ रहे हैं।