जामगांव आर में जश्न: आतिशबाजी और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के निर्वाचन पर खुशी मनाई

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा भारत के 15वें उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी के निर्वाचित होने की खुशी में किसान चौक पर उल्लासपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम में जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा, जिला भाजपा मंत्री रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, सेवा पखवाड़ा संयोजक जिनेश जैन, सह संयोजक लुभम बंछोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मछुवारा प्रकोष्ठ नेतराम निषाद, वरिष्ठ नेता लालेश्वर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, भाजयुमो दक्षिण पाटन अध्यक्ष नारद साहू, जनपद सभापति रवि सिन्हा, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर सहित मनीष जैन, श्रीकांत चंद्राकर, बेनीराम साहू, यशवंत यादव, कामता प्रसाद साहू, आष्करण जैन, आंगेश्वर साहू, संजू साहू, परमेश्वर चक्रधारी, द्रोण चंद्राकर, अभिषेक सेन, मुकेश साहू, हर्ष साहू, प्रवीण वर्मा, मेघनाथ सागरवंशी, अरविंद साहू, अरुण चंद्राकर, प्रेमिन साहू, ललिता साहू आदि ने शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *