जामगांव आर में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

“कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही भाजपा की असली ताकत है” – जितेंद्र वर्मा

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा के प्रथम जामगांव आर आगमन पर किसान चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने मंत्री वर्मा का अभिनंदन किया।मौके पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा का असली बल कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण है। संगठन के प्रति आप सभी का यह उत्साह मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का संदेश पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए हम सबको मिलकर जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, शासकीय महाविद्यालय अध्यक्ष नरेश केला, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल साहू, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर, मेंघनाथ सागरवंशी, अंगेश्वर साहू, मनीष जैन, शेरसिंह श्रीवास, युधिष्ठिर चंद्राकर, मुकेश साहू, प्रमोद ठाकुर, राजू साहू, वाशु वर्मा, केशव बंछोर, समीर वर्मा, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा, जगत यादव एवं सेवा साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *