जामगांव आर । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में जिहादी मानसिकता से प्रेरित आतंकवादियों द्वारा 28 भारतीय टूरिस्टों की जाती धर्म पूछकर की गई बर्बर हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी दरबार मोखली मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ाडीह के केजूराम चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करते हुए, कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ विरोध दर्ज कराया तथा मृतकों की आत्मा की शांति हेतु सामूहिक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश साहू ने कहा कि यह नृशंस कृत्य सम्पूर्ण मानवता पर आघात है। हम इसे कभी स्वीकार नहीं कर सकते और आतंकवाद का हर स्तर पर विरोध करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, सरपंच गाड़ाडीह ज्योति ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलेन्द्री मंडावी, जनपद सदस्य रामसुमेर छैदैय्या,पोसुराम निर्मलकर, सोसायटी अध्यक्ष पारखत साहू, संजय चंद्राकर, विनोद सिंह राजपूत, फेंकारी सरपंच योगेंद्र साहू, देवेन्द्र साहू, खिलेश (वासु) वर्मा, उपसरपंच टोपेन्द्र वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।