जामगांव आर। भाजपा जमागांव आर मंडल द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बेल्हारी में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पूजा-अर्चना करते हुए “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। कार्यक्रम से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों और छतों पर भाजपा का ध्वज फहराकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और गर्व का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा, “भाजपा का मूल मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम’ है और इसी विचारधारा ने देश को नई दिशा और मजबूती दी है। कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। वहीं मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमें बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना है तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में नारद साहू (सभापति प्रतिनिधि), रामसिंह बंसोड (बूथ अध्यक्ष, बेल्हारी), लुभम बंछोर (अध्यक्ष भाजयुमो),महामंत्री पूर्णनेन्द्र सिन्हा,मनीष चंद्राकर, अभयराम ठाकुर, नेतराम निषाद, रूपसिंह सिन्हा, प्रमोद जैन, यादमल गोलछा, महेश साहू, अभिषेक सेन, भेनकुमार चंद्राकर, गजेंद्र साहू, सुरेश बंछोर, दुर्गेश रजक, परमेश्वर चक्रधारी, नरोत्तम निषाद, देवप्रकाश चक्रधारी, राजेश बंछोर, प्रमोद ठाकुर, चुन्नीलाल, नरेंद्र धरमगुड़ी,महेश मेश्राम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे