जामगांव आर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा रानीतराई विश्राम गृह परिसर में “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, साधना और समर्पण के 11 स्वर्णिम वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाना और देश के भविष्य के प्रति नया संकल्प लेना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया गया। सभा में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक डॉ. बालमुकुंद देवांगन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों ने देश के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर दिए हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को सामाजिक और आर्थिक बदलाव की आधारशिला बताया।
सभा में सह वक्ता राकेश पांडे ने स्वच्छ भारत मिशन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने न केवल देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, बल्कि खुले में शौच की समस्या को भी काफी हद तक खत्म कर दिया है। उन्होंने स्वच्छता को स्वास्थ्य और सामाजिक सम्मान से जोड़ते हुए इसके महत्व को रेखांकित किया। सभा को कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष), लालेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), और राजेश चंद्राकर(सांसद प्रतिनिधि) ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन निर्मल जैन (संयोजक) ने किया और आभार प्रदर्शन रवि सिन्हा (जनपद सदस्य) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, शरद बघेल, धनराज साहू, रामकुमार चंद्राकर, नेतराम निषाद, नवल शुक्ला, राधेरमन चंद्राकर, भगवान सिंह चंद्राकर, नरेश केला, नारद साहू, बेनी राम साहू, राजेश बंछोर, योगेश्वर साहू, पेमिन साहू, चंद्रिका साहू, भानुप्रिया साहू, शैलेन्द्री मंडावी, सुअंजना चक्रधारी, शिव कुमारी साहू, लीना साहू, हिमांचल साहू, अरुण चंद्राकर, महेन्द्र साहू, करण पटेल, श्रीकांत चंद्राकर, जेठू निषाद, संजू साहू, शिव कुमार, तुलसी निषाद, जनक साहू, राजू मेश्राम, गुमान साहू, मनोज पटेल, संजय यदु, आशीष साहू, यशवंत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और युवा शामिल हुए।