पाटन। भारतीय जनता पार्टी के पाटन विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन स्थानीय ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सांसद विजय बघेल रहे। सम्मेलन में जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और कार्यक्रम संयोजक दिनेश देवांगन सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। बघेल ने सभी को भाजपा स्थापना दिवस पखवाड़े की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी सक्रिय कार्यकर्ता केंद्र और राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं से जन जन को लाभान्वित कराने में योगदान दें !
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संगठन और सत्ता के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा के पुनर्जागरण का समय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘जय श्रीराम’ के साथ ‘जय श्रीकृष्ण’ का जयघोष करने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी ने संघर्ष के बल पर सत्ता प्राप्त की है और यह विचारधारा के प्रति अटल आस्था का परिणाम है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पाटन मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर ,अमलेश्वर मण्डल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर,दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ,कुम्हारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंहा,महामंत्री अखिलेश मिश्रा , दिलीप साहु,संजय बघेल,नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,उपाध्यक्ष निशा सोनी,हर्षा चंद्राकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहु,लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहु, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी,राजा पाठक,मेहतर वर्मा, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, अमलेश्वर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर,कुम्हारी पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, नारद साहू, राजेश चंद्राकर,शुभम् शर्मा,कुम्हारी से राकेश पांडेय, गोल्डी गोस्वामी,केशव बंछोर, राजू निषाद, निर्मल जैन,पारखत साहु, हरिशंकर साहु,सरपंच चंद्रिका साहु, इसके अलावा पार्टी के जनपद सदस्य ,पार्षद , सरपंच, पंच बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।