दुर्ग में मोर मुखिया महोत्सव संपन्न : सांसद बघेल एवं विधायक ललित ने सरपंचों का किया सम्मान…


दुर्ग। रोमन पार्क में मीरा के श्याम पर्यावरण महिला एवं बाल विकास स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित “मोर मुखिया महोत्सव 2025” का आयोजन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे,अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने किया !

सांसद बघेल ने इस अवसर पर दुर्ग जिले के सरपंचों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, श्री यीशु प्रसाद बंछोर द्वारा लिखित पुस्तक “भारत के नए युग के शिल्पकार नरेंद्र मोदी” का विमोचन भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने संस्था प्रमुख कुमारी वेणु वर्मा तथा उनकी समस्त टीम को आयोजन की सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महोत्सव सामुदायिक एकता और स्थानीय नेतृत्व को सम्मान देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य, अनेक सरपंचगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान ग्रामीण नेतृत्व की भूमिका और समाज के विकास में सरपंचों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *