पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन विधानसभा सम्मेलन का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर 2025, प्रातः 11 बजे से स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम, पाटन में किया जाएगा।।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अजय चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन,
जबकि सहवक्ता के तौर पर ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष, ग्रामीण विकास एवं पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण।उपस्थित रहेंगे ।
सम्मेलन में विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा), जितेंद्र वर्मा (प्रदेश मंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़), सुरेंद्र कौशिक (जिला अध्यक्ष, भाजपा दुर्ग), हर्षा चंद्राकर (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा दुर्ग)तथा श शैलेन्द्री मंडावी जी (जिला मंत्री, भाजपा दुर्ग)।विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर पाटन विधानसभा के सभी प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्थानीय उद्योगों, उद्यमिता, स्वरोजगार और ग्रामीण विकास को सशक्त करना है।
कार्यक्रम संयोजक जिला भाजपा महामंत्री दिलीप साहू ने बताया कि आयोजन की तैयारी जिला भाजपा संगठन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत से आत्मविश्वासी छत्तीसगढ़ विषय पर विस्तृत विमर्श एवं संवाद होगा ।