“बेल्हारी के खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में दिखाई दमदार प्रतिभा — ग्रामीण खेल संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बना आयोजन”

“बेल्हारी के खिलाड़ियों ने सांसद खेल महोत्सव में दिखाई दमदार प्रतिभा — ग्रामीण खेल संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बना आयोजन”

जामगांव आर । ग्राम पंचायत बेल्हारी में 14 अक्टूबर 2025 को सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण और भव्य वातावरण में सेजस बेल्हारी के खेल मैदान में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारत सरकार के खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को सशक्त और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया।।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बेल्हारी के सरपंच अमित अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचलों में अपार खेल प्रतिभा है, यदि इन्हें सही मंच और अवसर मिले, तो ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उपसरपंच तथा सेजस अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने कहा कि।सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह गांवों में खेल संस्कृति को विकसित करने और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना व आत्मविश्वास का संचार करने का माध्यम है। यह आयोजन ग्रामीण नवयुवकों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है।

सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, दौड़, वॉलीबॉल, फुगड़ी, सुरीली कुर्सी और गेड़ी दौड़ जैसी पारंपरिक व आधुनिक खेल विधाओं का आयोजन किया गया।
विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और समर्पण का अद्भुत परिचय दिया। खेल मैदान में दर्शक दीर्घा में ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की भीड़ उपस्थित रही, जिससे पूरा माहौल उत्साह, जोश और तालियों की गूंज से भर उठा। विजेता खिलाड़ियों को सरपंच अमित अग्रवाल एवं प्राचार्य वाय.के. साहू द्वारा पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव कामता पटेल, पीटीआई सी.के. साहू, विद्या नायर,संकुल समन्वयक चंद्रशेखर देवांगन, प्रधान पाठक अनिता शर्मा, पुलस्त्य कुमार साहू, कमलेश कुमार साहू, श्रद्धा वर्मा, तोषण साहू, मिथलेश कौशिक, चलेश कुमार साहू, विजय साहू, धारा साहू, इशू कुमार बंसोड़,समीर साहू, छगनलाल साहू सहित अनेक शिक्षक, ग्रामीण व खिलाड़ी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सामूहिक जयघोष के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *