भाजपा का विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन पाटन में 11 को…

पाटन। भारतीय जनता पार्टी पाटन विधानसभा द्वारा 11 अप्रैल को ऑडिटोरियम पाटन में संयुक्त मंडल स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश व जिला भाजपा संगठन के निर्देशानुसार पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे “स्थापना दिवस पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। सम्मेलन में जामगांव आर, मध्य पाटन और उत्तर पाटन मंडलों के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता संयुक्त रूप से भाग लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल होंगे ! सम्मेलन में भाजपा के जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक तथा पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा का संचार करना तथा पार्टी की विचारधारा को और सशक्त बनाना है। मण्डल अध्यक्ष गण कमलेश चन्द्राकर,ज्योतिप्रकाश साहू,रानी बंछोर एवं कमलेश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *