जामगांव आर-समीपस्थ ग्राम पंचायत खोला(बासीन) में 11 अप्रैल को शासन के विभिन्न मदों से निर्मित ,स्वीकृत विकास कार्यो का लोकार्पण भूमिपूजन तथा स्थानीय कोसरिया यादव समाज की ओंर से गीता जयंती समारोह रखा गया है ,दुर्ग सांसद विजय बघेल उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे ! कार्यक्रम में राज्य केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष मोना सेन,जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,जिपं सभापति कल्पना साहू,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,जनपद सभापति खेमलाल देशलहरे,अजजा अध्यक्ष राजूलाल नेताम,मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू,पूर्व सरपंच रेवती साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ! सरपंच पुष्पलता पिंटू जांगड़े ने बताया कि पंचायत निर्वाचन के बाद सांसद बघेल का ग्राम में पहला प्रवास होने से उनका भव्य अभिनंदन किया जाएगा ! कोसरिया यादव समाज की ओर से बताया गया कि सामाजिक कार्यक्रम उपरांत रात्रि को रंग सरोवर की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी !