जामगांव आर में भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न , दो दिवसीय वर्ग में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन और तकनीक का मंत्र

जामगांव आर। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जामगांव आर मंडल (पाटन) द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन आनंद भवन, कौही में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुआ,मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू सभी का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की सफलता की मंगल कामना की। प्रथम दिवस विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” पर मार्गदर्शन दिया, वहीं दूसरे सत्र में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेखन सिन्हा ने “कार्य पद्धति” पर विस्तार से चर्चा की। इसके पश्चात भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। द्वितीय दिवस के सत्रों में भाजपा नेता दिलीप साहू ने “इतिहास एवं विकास”, सरिता मिश्रा ने “छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत”, तथा जुही चंद्राकर ने “नमो ऐप एवं सरल ऐप” पर जानकारी दी। चौथे सत्र में जितेन्द्र सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया, एआई एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला।

दोपहर पश्चात आयोजित सत्रों में अजय तिवारी ने “बूथ प्रबंधन”, शिवेंद्र परिहार ने “सरकार की उपलब्धियां” पर विचार रखे। अंतिम सत्र में जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने “वैचारिक अधिष्ठान” पर उद्बोधन देते हुए प्रशिक्षण वर्ग का समापन किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू,जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर,जिप सभापति कल्पना साहू,जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, आईटी सेल जिला प्रमुख जीतेन्द्र राजपूत, मुकेश बेलचंदन, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, महामंत्री पुरनेन्द्र सिन्हा, साहकारिता प्रकोष्ठ संभाग प्रभारी नेतराम निषाद अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निर्मल जैन ने किया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,भगवान सिंह चंद्राकर, नरेश केला, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोऱ, एंगेश्वर साहू, नारद साहू, मनीष चंद्राकर,तीरथ पटेल, महेश साहू,बेनीराम साहू, तेजराम साहू, महेंद्र साहू, सुभाष यादव, सुरेश बंछोऱ,ईश्वर यादव, सरपंच लीना साहू, ऊकेश साहू, यशवंत साहू, रवि सिन्हा, प्रमोद जैन, श्रीकांत चंद्राकर, जिनेश जैन,गायत्री यादव, अरविन्द पटेल, राजेश बंछोऱ,टेसराम साहू, उत्तरा साहू, संजू साहू, अभिषेक सेन, मेघनाथ सागरवंशी,कौशिल्या साहू, ललित ठाकुर, सुभाष यादव,रुपसिंह सिन्हा,हर्ष साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *