मन की बात में पाटन विधानसभा नंबर-1: बूथ स्तर पर रिकॉर्ड भागीदारी से रचा इतिहास, दुर्ग शहर भी प्रदेश में दूसरे स्थान पर

जामगांव आऱ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें संस्करण के श्रवण में पाटन विधानसभा ने पूरे छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है, वहीं दुर्ग शहर विधानसभा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले की उपलब्धि को और मजबूत किया है। जारी आंकड़ों के अनुसार पाटन विधानसभा में कुल 278 बूथों पर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। फरवरी में जहां 65 बूथों पर यूनिक कवरेज था, वहीं मार्च में यह बढ़कर 137 हो गया, जो लगभग 110.8% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। यह प्रदर्शन प्रदेश में सर्वाधिक रहा, जिससे पाटन विधानसभा को नंबर-वन का दर्जा मिला।
कार्यक्रम के दौरान 2,300 से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता दर्ज की गई। बूथ स्तर तक व्यापक भागीदारी ने भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में दुर्ग जिले ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक संतोष सोनी ने कहा कि “पाटन विधानसभा का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। बूथ स्तर तक मजबूत संरचना ही भाजपा की असली ताकत है। मन की बात कार्यक्रम के जिला सह संयोजक लोकमणी चंद्राकर ने कहा कि “मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। पाटन और दुर्ग शहर की यह उपलब्धि आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी तथा अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। पाटन विधानसभा प्रभारी राजू निषाद एवं सह प्रभारी हरिशंकर साहू ने सभी कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए आगे भी संगठन के कार्यक्रमों में इसी तरह आगे रहने की आग्रह किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *