संकल्प से सिद्धि की ओर भाजपा का सफर : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की 11 साल की गाथा को जनता तक पहुँचाने भाजपा का विशेष अभियान — 9 जून से 21 जून तक होगा प्रदेशव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम

रायपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने “संकल्प से सिद्धि” अभियान की शुरुआत करते हुए रायपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। यह अभियान 9 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में संचालित होगा, जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह अभियान पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रवाद, जनकल्याण और सेवा भाव का जीवंत दस्तावेज है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने पूरे समर्पण के साथ इस अभियान में जुटें, ताकि भाजपा की नीतियाँ और उपलब्धियाँ जनमानस तक सही रूप में पहुंचे।

किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और भ्रम फैलाने वालों के लिए यह अभियान करारा जवाब होगा। भाजपा की विचारधारा, पौराणिक परंपराओं और देश की अस्मिता को मजबूती देने में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है।

घर-घर तक पहुँचाएं उपलब्धियाँ — पवन साय
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना है। मोदी सरकार की प्रामाणिकता, विकासशील भारत के अमृतकाल, और गरीब कल्याण के कार्यों को आमजन तक ले जाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा:

6 जून: मंडल स्तर की टोलियों की ज़िला कार्यशाला

8 जून: जे.पी. नड्डा व केंद्रीय मंत्रियों का राष्ट्रीय संवाद

9 जून – 9 जुलाई: “बदलता भारत – मेरा अनुभव” विषय पर डिजिटल प्रतियोगिता

12 – 14 जून: विकसित भारत संकल्प सभा

15 – 17 जून: चौपाल कार्यक्रम — मोहल्लों, ग्रामों में

17 – 21 जून: विश्व योग दिवस के अंतर्गत योग शिविर

5 जून – 15 अगस्त: “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान

23 जून: श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस

25 जून: आपातकाल की बरसी — काला दिवस पर सेमिनार और प्रदर्शनी

कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी:
प्रदेशभर में ये कार्यक्रम केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में होंगे। सभी कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर जन संवाद करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण के साथ राजनीतिक संदेश:
भाजपा इस अभियान के अंतर्गत सामाजिक सरोकारों को भी जोड़ रही है। वृक्षारोपण, योग, चौपाल और बलिदान दिवस जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी जनता के बीच संवाद कायम करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *