“गांव-गांव पहुंची भाजपा की दस्तक: ‘गांव चलो घर चलो’ अभियान में बटरेल, जामगांव आर, भरर, सुरपा, बेल्हारी और किकिरमेटा के ग्रामीणों से संवाद

जामगांव आर। प्रदेश भाजपा एवं जिला संगठन के निर्देश पर भाजपा के स्थापना दिवस पखवाड़ा के द्वितीय चरण के तहत जामगांव आर मंडल में “गांव चलो घर चलो अभियान” के अंतर्गत शनिवार को ग्राम बटरेल, जामगांव आर, भरर, सुरपा, बेल्हारी और किकिरमेटा में ग्रामीणों से संवाद और संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा केवाईसी प्रक्रिया को लेकर जागरूक किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि यह अभियान जनता से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। हमारी प्राथमिकता है कि सरकार की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर जरूरतमंद को उसका लाभ मिले। जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने कहा कि यह देखकर संतोष मिल रहा हैं कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और इसका सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से हम लगातार गांवों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इस अवसर पर जनपद सदस्य द्वय रामकुमार चन्द्राकर, भास्कर वर्माजिला मंत्री शैलेदरी ,मंडावी, नारद साहू पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष ,युवा मोर्चा अध्यक्ष लुभम बंछोर,मंडल महामंत्री पूरनेन्द्र सिन्हा , किरणवेदी साहू ,मेघनाथ सागरवंसी,नरेश केला,सीताराम साहू, मुकेश साहू, देवेंद्र साहू, मनीष जैन, किरण कुमार,नंदनी साहू,हीरेन्द्र साहू, ललित धनकर जनपद सदस्य रवि सिन्हा, प्रमोद जैन,देवानंद देवांगन, किशोर यादव,राजकुमार ठाकुर,गुड्डू ठाकुर, मनीष चन्द्राकर ,रामसिंह बंसोड़ ,महेश साहू ,सुरेश बंछोर ,अभिषेक सेन,भेंन चन्द्राकर , बाबू लाल साहू ,कुँवर निषाद, यादमल गोलछा ,बिसहतसाहू ,प्रदीप सिंह तोमर ,सन्नी ,किकिरमेटा जेठूराम निषाद सरपंच प्रतिनिधि तेजराम चक्रधारी देव चक्रधारी बलराम निषाद रूपसिंग सिन्हा जागेश चक्रधारी हितग्राही उर्वशी चक्रधारी सुलोचना निषाद अंकलिंह निषाद ,भाजपा पदाधिकारी और समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *