पाटन। सामाजिक एकता, राष्ट्रहित और समाज के समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से पाटन में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे साहू समाज सामुदायिक भवन, पाटन में आयोजित होगी, सामाजिक सद्भाव कार्य टोली के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न समाजों के प्रमुखों एवं नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, ताकि समाज में आपसी सहयोग, समन्वय और सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
सम्पर्क प्रमुख चेला राम साहू ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित कर सकारात्मक वातावरण तैयार करना है।बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती रश्मि सिंह राजपूत (विभाग प्रमुख, महिला समन्वय विभाग, दुर्ग) उपस्थित रहेंगी, जो सामाजिक समरसता और महिला सहभागिता के विषय पर अपने विचार रखेंगी। आयोजन की तैयारी देख रहे किशोर साहू एवं शत्रुघ्न देवांगन ने सभी समाज प्रमुखों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।