जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी रिफॉर्म विषय पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार, 4 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे जैन भवन, जामगांव आर में संपन्न होगी। कार्यक्रम की प्रभारी हर्षा लोकमणी चन्द्राकर (जिला भाजपा उपाध्यक्ष, दुर्ग) एवं रोहित साहू (निवृत्तमान जिला भाजपा मंत्री, दुर्ग) होंगे।
आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के संयोजक मुकेश साहू, सह संयोजक यशवंत यादव, मंडल सदस्य अंगेश्वर साहू और पेमिन साहू रहेंगे। वहीं जीएसटी रिफार्म कार्यक्रम का दायित्व नरेश केला (संयोजक), प्रमोद जैन (सह संयोजक) और मनीष जैन (मंडल सदस्य) संभालेंगे। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन और पूर्णेन्द्र सिन्हा ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को इस कार्यशाला में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।