गाँधी-शास्त्री जयंती समारोह पर बटरेल में हुआ रामधुनी का आयोजन, जिपं सभापति प्रतिनिधि नारद ने कहा बापू केवल व्यक्ति नही बल्कि समग्र विचार थे…

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बटरेल में गुरुवार को गाँधी-शास्त्री जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया,ग्रामीणों ने दोनों महापुरुषों के योगदान कको याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी,कार्यक्रम के समापन अवसर पर भव्य रामधुनी का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि नारद साहू उपस्थित रहे। लालेश्वर साहू (पूर्व मंडल अध्यक्ष), कमलेश साहू (मंडल अध्यक्ष भाजपा जामगांव आर), गौतमचंद चौरडिया (समाजसेवी), बसंत साहू (उपसरपंच), सूरज निर्मलकर तथा केजुराम भी बतौर अतिथि मंचासीन रहे। इस दौरान जय शंकर रामधुनी मंडलीउमरपोटी-बटेरल और श्री भक्ति सागर रामधुनी पार्टी मनौद-बालोद की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।

मुख्य अतिथि नारद साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार थे। उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग से भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सेवा और सादगी की मिसाल बताते हुए उन्हें नमन किया । आयोजन में योगी साहू (अध्यक्ष), कुमान साहू (उपाध्यक्ष), उत्तम साहू (कोषाध्यक्ष), गुलशन (सचिव), रोशन निर्मलकर (सह सचिव) सहित दया साहू का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अभिषेक सेन,कमलेश यादव, अनेश्वर साहू, सलेन्द्र साहू, रिखी राम, कौसल सपहा, रूपराम साहू, बिसवा राम, गगन साहू, राजा, दिनेश देवागन, श्यामलाल, बीरेंद्र संडिल्य, हिरेन्द्र साहू, प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *