ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) ने की सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) ने की सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती


जामगांव (आर)। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) ने विभिन्न सेक्टरों के लिए नए सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव (आर) के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि यह नियुक्तियां मंडल अध्यक्षों की सहमति तथा विभिन्न गांवों में आयोजित बैठकों के बाद सर्वसम्मति से की गई हैं। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को अपने-अपने सेक्टर में संगठन को सशक्त बनाने, कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी सूची के अनुसार रानीतराई, गाड़ाडीह और जामगांव आर मंडलों के अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें केसरा सेक्टर से सागर सिन्हा, रानीतराई से भविष्य जैन,निपानी से योग्य बघेल, गाड़ाडीह से देवेन्द्र गेड़ामबेलौदी से टिकेश्वर साहू, दरबार मोखली से मनीष वर्मा, बटरेल से रेवाराम साहू, जामगांव आर से डेविड चंद्राकर तथा सुरपा से रिखी नारंग को सेक्टर अध्यक्ष बनाया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नव नियुक्त सेक्टर अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जनसामान्य तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के माध्यम से पार्टी को आगामी राजनीतिक एवं जनसंपर्क अभियानों में मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *