राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म : उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी, 20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को मिलेगा शासकीय नियुक्ति का लाभ-दुर्ग भिलाई का दबदबा

राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म : उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी, 20 खेलों के 156 खिलाड़ियों को मिलेगा शासकीय नियुक्ति का लाभ-दुर्ग भिलाई का दबदबा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का वर्षों से चला आ रहा इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया। राज्य शासन ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति नीति-2007 के तहत 20 खेलों के कुल 156 खिलाड़ियों की सूची का राजपत्र में प्रकाशन किया है।इस सूची में कुल 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों में भिलाई- दुर्ग का बड़ा प्रदर्शन दिख रहा है,परचम लहराता दिख रहा है.यहां के 50 से अधिक खिलाड़ी इसकी सूची में शामिल हैं.

यह सूची मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 जून को आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में अनुमोदित की गई थी। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव सहित समिति के सदस्यों ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा के बाद 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन को अंतिम रूप दिया था।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सूची का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। इस निर्णय से राज्य के खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति का अवसर मिलेगा और लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। राज्य सरकार ने इसे खिलाड़ियों के सम्मान और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ युवा खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। सूची में भिलाई-दुर्ग से जिन खिलाड़ियों का नाम है उसमें वेंकट गौरव प्रसाद, जूही देवांगन,आकर्षि कश्यप (बैडमिंटन) वी.जॉनसन सोलोमन,अनूप चौधरी,अनुराग चौधरी  (फेसिंग),रूपेश दास,बोनिता तालुकदार,राजेश (कराते )संगीता मसीह पैरा एथलेटिक्स,एकता शिरके, महिमा भारद्वाज,मेघा सिंह,रिया वर्मा, निशा नेताम,गुलबसा अली, (बास्केटबॉल )ए.प्रिया राव,एम रमेश एम वेंकट, यासी जोबरन,योगेश राव, कंचन महानंद, कुमारी दिव्या सिन्हा, चित्रा,पी दिनकर,राधेश्याम सिंह, राजेश कुमार, रेवती,रजनी, दुर्गा स्वामी नीरज सेमल्टी, यशोदा साहू, पलाश कुमार  (हैंडबॉल ) अंजलि सोनकर (नेटबाल)इत्यादि शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *