पतोरा में ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा : वीर सैनिकों को समर्पित सम्मान सभा और रैली में शामिल हुए सांसद बघेल, कहा-भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य पर हमें गर्व है

पाटन । पाटन विकासखंड के ग्राम पतोरा में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ । यह आयोजन हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के वीर सैनिकों की सटीक कार्यवाही के सम्मान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे पाटन क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना रहा। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ जैसे गगनभेदी नारों से गली-मोहल्ला गूंज उठा। हाथों में ‘हम सैनिकों के साथ हैं’, ‘भारत माता की जय’ जैसे स्लोगन वाली तख्तियाँ लिए बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस ऐतिहासिक यात्रा में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे वीर सैनिकों ने अपने अदम्य साहस, सटीक निशाने और तकनीकी श्रेष्ठता से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर हमारी सेनाओं ने जिस तरह से सर्जिकल स्ट्राइक की है, वह भारत के सैन्य पराक्रम का परिचायक है। श्री बघेल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरा देश अपने वीर सैनिकों के साथ खड़ा है।

यात्रा के समापन पर वीर सैनिक सम्मान सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने भावुक होकर पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर टीकाराम देवांगन, पूर्व सैनिक रूपेंद्र साहू, हितेश साहू, युवराज साहू, प्रदीप साहू, रुक्मणी देवांगन और मेवा बाई का सम्मान किया गया, पूर्व सैनिक प्रदीप साहू का सम्मान उनके पिता तुलसीराम साहू ने ग्रहण किया।

सांसद बघेल ने कहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद वे पूरे कार्यक्रम में तिरंगा लेकर शामिल रहे, और इस देशभक्ति यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें नई ऊर्जा प्राप्त हुई। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों और हजारों की भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि देश के नागरिक अपने सैनिकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं।

इस अवसर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक,जनपद सदस्य प्रणव शर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, पूर्व जिपंस हर्षालोकमणी चंद्राकर ,सरपंच भुनेश्वर साहू, उपसरपंच देवचरण कौशल, टीकाराम देवांगन, राजेंन्द्र वर्मा, चोवा साहू, शशिकांत, जनपद सदस्य चन्द्रिका चित्रसेन कलियारी, मेहटर महिलांगे भिखाम देवांगन, पूरण साहू, ओमप्रकाश साहू, प्रेमलता साहू,प्रेमिन साहू,महेंद्र साहू,खेमलाल साहु,लोकमणी चंद्राकर,राजा पाठक,राजेश चन्द्राकर,विनय चन्द्राकर,नरेश केला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *