“घरों से निकले तिरंगे, दिलों में जगा देशप्रेम : सेना के शौर्य को सलाम करते हुए जामगांव आर में निकली प्रेरणादायक तिरंगा यात्रा…

जामगांव आर। आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में शनिवार को जामगांव आर ग्राम में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार देश की एकता, अखंडता और शहीद सैनिकों के सम्मान में संपन्न हुआ। गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरती यह यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे की लहराती छवियों से प्रेरणास्रोत बन गई। युवाओं की भागीदारी से आयोजन में नई ऊर्जा का संचार हुआ और गांववासियों के मन में देशप्रेम की भावना और भी सुदृढ़ हुई।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ग्राम पंचायत के सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, उपसरपंच मुकेश साहू एवं सचिव नरेश महतो ने किया। यात्रा में देशभक्ति का जोश देखते ही बनता था—गांव की गलियों में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष गूंज उठे।

मौके पर सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने कहा हमारे देश के वीर सैनिकों ने जिस साहस और कुशलता से ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया, वह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय के अध्यक्ष नरेश केला ने कहा देश की रक्षा में लगे सैनिकों का मनोबल बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज की यह तिरंगा यात्रा यही संदेश देती है कि पूरा गांव सेना के साथ खड़ा है।

इस आयोजन में शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय के अध्यक्ष नरेश केला, डा. धर्मेंद्र मिर्मलकर, मनीष जैन, कामता प्रसाद साहू, प्रेमचंद जैन, आसकरण जैन, पूर्णेन्द्र सिन्हा, शौरभ राठी, उज्ज्वल केला, मेंघनाथ सागरवंशी, शरद साहू, संतोष साहू, पूजा गोस्वामी, ममता साहू, सुनीता साहू, खिलेश्वरी, डामिन साहू, बसंती साहू, भारती सोनबेर, उमा निर्मलकर, किरण साहू, नमिता यादव, सुभाशनी, फुलेश्वरी, रमेश्वरी, कीर्ति, सुरेखा, संगीता साहू आदि की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *