22वें वर्ष भी गूंजेगा ‘बोल बम’, अरमरीखुर्द से शिवभक्तों का जत्था कौही के लिए रवाना, जिपं सभापति कल्पना ने कांवड़ीयों का किया स्वागत

22वें वर्ष भी गूंजेगा ‘बोल बम’, अरमरीखुर्द से शिवभक्तों का जत्था कौही के लिए रवाना, जिपं सभापति कल्पना ने कांवड़ीयों का किया स्वागत

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के अंतिम छोर पर बसे ग्राम अरमरीखुर्द में सावन माह के अवसर पर बोल बम समितियों के श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर एवं स्वागत कर मंगलमय यात्रा के लिए रवाना किया गया। इस वर्ष भी श्रद्धालु शिवकोकड़ी से कौही पाटन तक की धार्मिक यात्रा पर निकलेंगे। यह आयोजन लगातार 22वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने बोल बम समितियों के श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना और सेवा का विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आस्था को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में लालेश्वर साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, भाजपा नेता नारद साहू,देवकी चूरामन साहू, सरपंच, प्रेमलाल साहू, उपसरपंच, एस.आर. साहू, बी.आर. साहू, डॉ. देवेंद्र गजपाल, विश्राम साहू, उमाशंकर साहू एवं कपूर साहू मंचासीन रहे। सावन के अवसर पर निकले इस बोल बम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ शिवभक्त धार्मिक यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर गणेश साहू, बेदराम साहू, संतोष साहू, नीलम साहू, योगराज साहू, रामचंद साहू, ज्ञानी, पुनेश्वर साहू, रेवाराम साहू, संजू साहू लोकगायक, दुजराम साहू, संतुराम साहू, ज्वालाराम साहू सहित बड़ी संख्या में बोल बम समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *