
पाटन। सावन माह के अवसर पर शक्तिश्वर महादेव कांवर यात्रा समिति के तत्वावधान में 24 अगस्त 2026 को विशाल कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति के अनुसार कांवर यात्रा का शुभारंभ 24 अगस्त को सुबह 7 बजे ग्राम ओदरागहन स्थित शक्तिश्वर महादेव मंदिर से होगा। श्रद्धालु खारून नदी ओदरागहन से पवित्र जल लेकर धर्म की नगरी कौही के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान श्रद्धालु कांवर लेकर भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है। कांवर यात्रा के संयोजक, जनपद सभापति रवि सिन्हा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा सभी जरुरी तैयारियां किया जा रहा है।