रायपुर। राज्य सरकार ने दीपावली से ठीक पहले निगम-मंडलों के अध्यक्षों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए 11 निगम-मंडल अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश की राजनीति में एक नई हलचल देखी जा रही है। आदेश के अनुसार निम्नलिखित अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है —
अनुराग सिंहदेव – हाउसिंग बोर्ड
भूपेंद्र सवन्नी – क्रेडा
चंदूलाल साहू – भंडार गृह निगम
केदारनाथ गुप्ता – सरकारी बैंक मर्यादित
नीलू शर्मा – पर्यटन मंडल
राजा पांडेय – पाठ्यपुस्तक निगम
राजीव अग्रवाल – सीएसआईडीसी
राकेश पांडेय – खादी ग्रामोद्योग बोर्ड
रामप्रताप सिंह – भवन निर्माण मंडल
रामसेवक पैकरा – वन विकास निगम
संजय श्रीवास्तव – नान (नागरि उपभोक्ता सहकारी संघ)
इन सभी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा, जबकि अन्य निगम-मंडल के अध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। सूत्रों के अनुसार यह फैसला संगठन और शासन में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने तथा निगम-मंडलों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।