इयरफोन बना मौत का कारण: दुर्ग में गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, दर्दनाक मौत

इयरफोन बना मौत का कारण: दुर्ग में गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, दर्दनाक मौत

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक युवक इयरफोन लगाकर गाना सुनते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ठगड़ा बांध रेलवे क्रॉसिंग के पास बालोद–दुर्ग रेलमार्ग पर M-869 नंबर खंभे के पास हुई। मृतक की पहचान विष्णु यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो विद्युत नगर के पास जोगी नगर का निवासी था और मजदूरी करता था।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को विष्णु यादव रोज की तरह सुबह टिफिन लेकर काम पर निकला था। रास्ते में उसने इयरफोन लगाकर गाना सुनना शुरू किया और रेलवे ट्रैक पार करने लगा। उसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन की आवाज वह सुन नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर के बाद युवक करीब 50 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटता चला गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।।हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

चेतावनी:
रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी भी तरह के इयरफोन, मोबाइल या ध्यान भटकाने वाली चीजों का इस्तेमाल न करें। थोड़ी सी लापरवाही जीवन की कीमत बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *