छत्तीसगढ़ में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार, सियासी चर्चाएं जोरों पर…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है। उनके इस बयान के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, 10 अप्रैल तक मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

इधर, कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तंज कसते हुए चुटकी ली है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया को ‘बीरबल की खिचड़ी’ बताते हुए कटाक्ष किया। इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया और कहा कि अमरजीत भगत का अब कोई राजनीतिक वजूद नहीं रह गया है।

राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि इस बार नए चेहरों को भी सरकार में मौका दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *