विश्व कल्याण हेतु नवकार मंत्र का सामूहिक जाप, सांसद विजय बघेल दुर्ग में हुए सहभागी

दुर्ग / भगवान महावीर के “अहिंसा परमो धर्मः” के अमूल्य संदेश को आत्मसात करते हुए विश्व कल्याण की भावना के साथ बुधवार को विश्वभर में लाखों स्थानों पर नवकार मंत्र का सामूहिक जाप संपन्न हुआ। यह आयोजन एक ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुआ। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इसी श्रृंखला में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल भी गंज मंडी प्रांगण, दुर्ग में आयोजित सामूहिक जाप कार्यक्रम में सहभागी बने। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद विजय बघेल ने इस अवसर पर कहा कि भगवान महावीर का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना हजारों वर्ष पूर्व था। अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही विश्व में स्थायी शांति और समृद्धि संभव है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *