CG हाईकोर्ट में 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, दुर्ग-रायपुर समेत 20 न्यायालयों में मिली पदस्थापना -देखिये कैसे कहां मिली जिम्मेदारी..

CG हाईकोर्ट में 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, दुर्ग-रायपुर समेत 20 न्यायालयों में मिली पदस्थापना -देखिये कैसे कहां मिली जिम्मेदारी..

रायपुर,30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति एवं पदस्थापना का आदेश जारी किया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने 25 अगस्त 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया। चयनित अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट सहित प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोर्ट मैनेजर के पदों के लिए कुछ महीने पहले आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी होने के बाद अब उनकी पदस्थापना कर दी गई है।

किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

नियुक्ति आदेश के अनुसार अंकित कुमार झा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कोर्ट मैनेजर नियुक्त किया गया है। उदयन दुबे को दुर्ग जिला न्यायालय, जबकि संयोगिता सिंह को कमर्शियल कोर्ट रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसी तरह रमाकांत पटेल को अंबिकापुर, विरज कुमार देवांगन को कोरबा, राहुल वर्मा को कोरिया, अभिजीत रथ को महासमुंद और प्रवीण कुमार को रामानुजगंज जिला न्यायालय की जिम्मेदारी दी गई है।

आशुतोष कुमार को बेमेतरा, निधि नागवंशी को बिलासपुर और ऋचा पाठक को धमतरी जिला न्यायालय में पदस्थ किया गया है। वहीं विजय कुमार साहू को कवर्धा, मनोज कुमार सिंह को रायपुर, प्रतिभा लकड़ा को कांकेर और बाम्पी दुबे को राजनांदगांव जिला न्यायालय में जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा कोमल भोई को जगदलपुर, शैलेन्द्र सिंह भास्कर को दंतेवाड़ा, कमलेश कुमार गोरकर को कोंडागांव, देवेंद्र भगत को सूरजपुर और गोपाल सिंह नेताम को जशपुर जिला न्यायालय में कोर्ट मैनेजर नियुक्त किया गया है।

न्यायालयों के प्रशासनिक कामकाज में निभाएंगे अहम भूमिका

कोर्ट मैनेजर न्यायालयों के प्रशासनिक प्रबंधन से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन नियुक्तियों का उद्देश्य न्यायालयों के प्रशासनिक कामकाज को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और सुचारु बनाना है। परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी आदेश से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *