धमतरी में झमाझम बारिश से गंगरेल बांध लबालब, जलस्तर 91% के पार; बढ़ी पानी की आवक, गेट खुलने की संभावना

धमतरी में झमाझम बारिश से गंगरेल बांध लबालब, जलस्तर 91% के पार; बढ़ी पानी की आवक, गेट खुलने की संभावना

धमतरी, 30 अगस्त 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश से गंगरेल बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ गई है। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते 32 टीएमसी क्षमता वाले गंगरेल बांध में 29 टीएमसी से अधिक पानी जमा हो चुका है और जलस्तर करीब 91 प्रतिशत तक पहुंच गया है। फिलहाल बांध में लगभग 3,500 क्यूसेक प्रति सेकेंड की रफ्तार से पानी की आवक हो रही है। मौसम का रुख इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में पानी की आवक और बढ़ने की संभावना है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगरेल बांध के गेट खोले जाने की संभावना बनी हुई है। हालांकि फिलहाल गेट खोलने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन को हर घंटे बांध के जलस्तर और पानी की आवक की रिपोर्ट भेजी जा रही है। गंगरेल बांध के तेजी से भरने के कारण प्रशासन अलर्ट मोड पर है तथा आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर भी निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि गंगरेल प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में शामिल है। बांध के भराव से जहां जल संकट की चिंता कम हुई है, वहीं लगातार बढ़ती आवक के मद्देनजर प्रशासन द्वारा एहतियाती तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *